महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। विश्व हिंदू महासंघ जिला भोपाल की ओर से राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर नंदी चौराहा, सहारा स्टेट के पास, 11 मील में सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सेवा कार्य समाज को सदैव धर्म एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
महंत अनिलानंद महाराज ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन संत समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर धर्म और समाज सेवा को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में रामफूल कीर, यशवंत योगी, गोविंद लोवंशी, मनीष जोशी गौरक्षक , अनमोल पटेल,पूरन सिंह राजपूत, रूप सिंह मीणा, महेंद्र मीणा, विनोद मीणा, सीताराम राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत, थान सिंह राजपूत, दौलत सिंह राजपूत, नारायण सिंह राजपूत, अनमोल पाटीदार, भोपाल सिंह राजपूत एवं सर्वेश गौर सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री पप्पू नाथ महाराज एवं धर्माचार्य, महंत अनिलानंद महामंडलेश्वर, आलोक नाथ महाराज एवं महेंद्र तुलसीदास महाराज की उपस्थिति रहे