महराजगंज की ठूठीबारी मंडी बदहाल, कभी रोजगार की उम्मीद थी, अब पशुओं का हुआ बसेरा

Maharajganj News: मंडी के निर्माण के समय स्थानीय लोगों में काफी उत्साह था. उन्हें उम्मीद थी कि यहां नियमित बाजार और व्यापारिक गतिविधियां शुरू होंगी. जिससे आसपास के गांवों के लोगों को सामान खरीदने-बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
लोगों का मानना था कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह ठूठीबारी व गरौड़ा बाजार की तरह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र बन सकता था.
📡 स्रोत: News18 Hindi