व्यापार

महाराष्ट्र FDA ने बेबी मिल्क पर नियम सख्त किए:'मां का दूध सबसे अच्छा' लिखना अनिवार्य, बेबी की तस्वीर लगाना भी मना; उल्लंघन पर ₹10 लाख जुर्माना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महाराष्ट्र FDA ने बेबी मिल्क पर नियम सख्त किए:'मां का दूध सबसे अच्छा' लिखना अनिवार्य, बेबी की तस्वीर लगाना भी मना; उल्लंघन पर ₹10 लाख जुर्माना

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शिशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मूला मिल्क और अन्य बेबी फूड को लेकर नए सख्त नियम जारी किए हैं। इनमें पैकेट पर 'बच्चे के लिए मां का दूख अच्छा आहार' लिखना अनिवार्य किया गया है। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के मुताबिक फॉर्मूला मिल्क और शिशु आहार के विज्ञापन, फ्री सैंपल, गिफ्ट, कूपन, कैशबैक, इन्फ्लुएंसर प्रमोशन और सोशल मीडिया प्रमोशन पर रोक रहेगी।

ये नियम मैन्युफैक्चरर से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक लागू होंगे। इसके अलावा पैकेट पर बच्चे या मां की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। नियम तोड़ने पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। बेबी फूड में इन चीजों पर भी रोक बेबी फूड में प्रिजर्वेटिव, अतिरिक्त रंग और फ्लेवरिंग पदार्थ प्रतिबंधित होंगे।

अतिरिक्त सुक्रोज केवल जरूरत होने पर और कुल कार्बोहाइड्रेट के 20% तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। गलत तरीके से 'नो एडड सुगर' दावा करने पर भी रोक होगी। अस्पताल और बाल रोग विशेषज्ञों को फॉर्मूला मिल्क लेने वाले बच्चों में संदिग्ध प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देनी होगी। मैन्युफैक्चरर को गंभीर घटनाओं की रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर करनी होगी।

निर्माताओं, आयातकों और ब्रांड मालिकों को हर बैच की ट्रेसबिलिटी, शिकायत और घटना की व्यवस्था तथा जरूरत पड़ने पर उत्पाद वापस लेने की क्षमता बनाए रखना होगी। फॉर्मूला मिल्क क्या होता है, कितना सही; इससे जुड़े 3 सवाल-जवाब… फॉर्मूला मिल्क क्या होता है?

फॉर्मूला मिल्क शिशुओं के लिए बनाया गया दूध का विकल्प है। इसे आमतौर पर पाउडर के रूप में पानी में मिलाकर दिया जाता है। इसमें बच्चे की पोषण जरूरतों के हिसाब से प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल आदि शामिल किए जाते हैं। क्या यह फायदेमंद है?

WHO के अनुसार, स्वस्थ शिशुओं के लिए पहले 6 महीने केवल मां का दूध देने की सलाह है। 6 महीने के बाद पूरक आहार शुरू करते हुए स्तनपान जारी रखने की सिफारिश है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में जब स्तनपान संभव नहीं होता या डॉक्टर किसी विशेष फॉर्मूला की सलाह देते हैं, तब फॉर्मूला मिल्क उपयोगी विकल्प हो सकता है। ऐसे मामलों में बच्चे की जरूरत के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है। भारत में कितनी बड़ा मार्केट है?

भारत में फॉर्मूला मिल्क का सालाना बाजार करीब ₹27 हजार करोड़ का है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महाराष्ट्र FDA ने शिशु दूध और बेबी फूड पर नए सख्त नियम लागू किए हैं, जिसमें पैकेज पर "माँ का दूध सबसे अच्छा" लिखना अनिवार्य और बेबी की तस्वीर लगाना मना किया गया है। यह कदम शिशु पोषण के क्षेत्र में विज्ञापन और प्रचार को नियंत्रित कर, माता-पिता को सही जानकारी देने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियमों के तहत फॉर्मूला मिल्क के विज्ञापन, मुफ्त नमूने, गिफ्ट, कूपन, कैशबैक, इन्फ्लुएंसर प्रमोशन और सोशल मीडिया प्रचार पर रोक लगाई गई है, उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम आम जनता, खासकर

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।