महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक

रायपुर, 21 अगस्त 2026 महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में 18 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ‘आनंदी कुटुम्ब समृद्ध ग्राम’ कार्यक्रम में बालोद जिले की दो महिला सरपंचों ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास के अनुभव साझा किए।
ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच पार्वती मंडावी और दुधली की सरपंच पिलेश्वरी नेताम ने महिला सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूह और कौशल विकास की पहल की जानकारी दी। श्रीमती मंडावी ने बताया कि महिला समूहों द्वारा आम के पौधों का रोपण कर आजीविका और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वहीं, श्रीमती नेताम ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से गांव के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।