राजनीति

महाराष्ट्र MLC चुनाव: BJP ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महाराष्ट्र MLC चुनाव: BJP ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

04 अक्टूबर, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। (Attachment: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।