Maharashtra Hospital Fire: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग; तीन नवजातों की मौत, छह गंभीर

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में अचानक भीषण आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वार्ड में 39 नवजात भर्ती थे।
📡 स्रोत: NewsData.io