महासमुंद में 85 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

महासमुंद, 28 अगस्त 2026 महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 85 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, एनएच-353 पर बिरकोनी स्थित महाराजा ढाबा के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसके अंदर से 170.75 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 85 लाख बताई जा रही है।