महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

बालोद, 25 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित बिहान दीदी और स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की इकतीसवीं किस्त की राशि जारी की। उन्होंने महिलाओं के खातों में छह सौ इकतीस करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व से पहले बहनों के जीवन में खुशहाली की एक और सौगात पहुंचाने का सौभाग्य मिला है।