महौरीपुरा में आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों के पोषण पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धौलपुर के महौरीपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जानकारी दी गई।
धौलपुर, 26 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 से 27 सितंबर तक आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाड़ी उपखंड के ग्राम महौरीपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाड़ी उपखंड के महिला एवं बाल विकास अधिकारी अर्पित श्रीवास्तव ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
बाइट 1 अर्पित श्रीवास्तव (बाल परियोजना अधिकारी, बाड़ी उपखण्ड)
बाइट 2 रिंकी गुर्जर (शिक्षिका )
बाइट 3 प्रेम कुमार (स्थानीय जनप्रतिनिधि )