राज्य

महाविद्यालय आवंटित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश सुनिश्चित करने का आज अंतिम अवसर

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि महाविद्यालय आवंटित होने के बाद निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं कर पाने के कारण कोई पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित न रहे। 14 अगस्त तक महाविद्यालय आवंटित हो चुके विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। संबंधित विद्यार्थी अपने आवंटित महाविद्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त को सायं 5 बजे के बाद प्रवेश शुल्क जमा करने का अवसर उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए महाविद्यालय आवंटित ऐसे सभी विद्यार्थी, जिन्होंने अभी तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है, निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय का ध्यान रखते हुए समय से पूर्व शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए इस अवसर से महाविद्यालय आवंटित होने के उपरांत प्रवेश शुल्क जमा करने से रह गए विद्यार्थियों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने में सुविधा मिलेगी और वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अपनी उच्च शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।