महेसाणा: माँ उमिया धाम, ऊंझा में नवरात्रि महोत्सव की धूम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Date- 15 oct 2026, Mahesana
विश्वभर के पाटीदार समाज की आस्था के केंद्र, महेसाणा के ऊंझा स्थित मां उमिया धाम में नवरात्रि महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पावन पर्व पर माताजी के विशेष पूजन-अर्चन और प्रतिदिन होने वाली भव्य महाआरती में भाग लेने के लिए गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश के कोने-कोने से हजारों माई भक्त और खेलैया पहुंच रहे हैं।
संस्थान द्वारा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और विशेष स्वच्छता की उत्तम व्यवस्था की गई है। मंदिर के मंत्री मुकेश पटेल और पुजारी मयूरकुमार झा के अनुसार, पारंपरिक गुजराती गरबों की गूंज और मां की आराधना से पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा है।
https://we.tl/t-LjhobZR2O08vrrKo
मंदिर के पुजारी मयूरकुमार झा ने बताया कि यहां हर पूर्णिमा के दिन भक्तों का बड़ा मेला लगता है। इसके अलावा, मार्गशीर्ष सुद पंचमी और वसंत पंचमी के दिन मां उमिया पालकी में सवार होकर नगर यात्रा पर निकलती हैं।
बाइट - https://we.tl/t-LjhobZR2O08vrrKo
मुकेश पटेल: मंत्री, ऊंझा उमियाधाम
मयूरकुमार झा: पुजारी, उमिया माताजी मंदिर, ऊंझा
नीलम रावत: तीर्थयात्री / खेलैया (राजस्थान)
हार्दिक दामोदरा: तीर्थयात्री (सौराष्ट्र)
सीमा गोर: महिला तीर्थयात्री (उदयपुर, राजस्थान)
सज्जन कुंवर: महिला तीर्थयात्री (उदयपुर, राजस्थान)