व्यापार

महेशबथना पंचायत में लगा सोलर लाइटें एक महीने में खराब:वार्ड 11 में योजना विफल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महेशबथना पंचायत में लगा सोलर लाइटें एक महीने में खराब:वार्ड 11 में योजना विफल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड स्थित महेशबथना पंचायत के वार्ड नंबर 11 में सरकारी सोलर स्ट्रीट लाइट योजना विफल हो गई है। मुखिया द्वारा लगाई गई अधिकांश सोलर लाइटें एक महीने के भीतर ही खराब हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लाइटें या तो झिलमिला रही हैं या पूरी तरह बंद पड़ी हैं।

उनके द्वारा भेजे गए वीडियो में भी यह स्थिति स्पष्ट देखी जा सकती है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पूरे वार्ड में लाइटें समान रूप से नहीं लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कई बार वार्ड सदस्य और मुखिया से शिकायत की है, लेकिन अब तक लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।

शाम होते ही वार्ड में अंधेरा छा जाता है, जिससे लगभग 30-35 परिवारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक महीने के भीतर ही लाइटों का खराब हो जाना चिंताजनक है।

उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द सोलर लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है। इस दौरान अंजुम, डॉक्टर अशफाक, डॉक्टर आसिफ, शाहनवाज आलम, बलिस्टर आलम और आजाद आलम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।