महिला से दुष्कर्म, पति-बच्चे को मारने की भी धमकी दी

धनवार | बभनी थाना क्षेत्र के विवाहित महिला ने एक युवक पर पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, मुकेश कुमार (20) ने उसे लगातार प्रताड़ित किया।
आरोप है कि 24 अगस्त सोमवार की रात जब घर पर पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे, तब आरोपी जबरन घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
इस खौफनाक और डरावनी स्थिति से पीड़िता और उसका पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
📡 स्रोत: NewsData.io