राज्य

महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान वीरेंद्र तिवारी को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान वीरेंद्र तिवारी को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित

शिवपुरी - शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने अदम्य साहस और सतर्कता दिखाते हुए चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर रही महिला यात्री की जान बचा ली।

ट्रेन के रवाना होते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया खतरे को भांपते ही वीरेंद्र तिवारी ने तत्काल उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

महिला यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सम्मानित किया जवान की इस वीरता की जमकर प्रशंसा हो रही है।

प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है, आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है”- सिंधिया “समाज को आप जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ लोगों की जरूरत है”

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं।

ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है।

आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं