महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों की सुविधा के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल में वात्सल्य झूलाघर का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल, 24 सितंबर 2026 l मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पारिवारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर में महिला पुलिस कर्मियों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए 60 बच्चों की क्षमता वाले नवनिर्मित वात्सल्य झूलाघर (डे-केयर सेंटर) का पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा शुभारंभ किया गया। झूलाघर की सुविधा से ड्यूटी के दौरान छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सुविधा एवं राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला आरक्षक, महिला सब इंस्पेक्टर, डीएसपी सहित विभिन्न रैंक पर महिला अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। वर्तमान समय में पति-पत्नी दोनों के नौकरीपेशा होने की स्थिति भी सामान्य है। पहले संयुक्त परिवार व्यवस्था में दादा-दादी अथवा परिवार के अन्य सदस्य बच्चों की देखभाल कर लेते थे, लेकिन बदलते समय में नौकरी के लिए परिवार से बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में छोटे बच्चों की देखभाल एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छोटे बच्चों की उचित देखभाल बहुत जरूरी है, ताकि वे निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। पुलिस सेवा की प्रकृति ऐसी है कि कई बार लंबी अवधि तक ड्यूटी करनी पड़ती है, देर रात तक ड्यूटी रहती है तथा त्योहारों के अवसर पर भी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में झूलाघर जैसी सुविधा बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित करने में सहयोग करेगी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बच्चों की देखभाल की समुचित व्यवस्था पुलिस परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे विशेष रूप से महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यावसायिक दायित्वों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेंगी।
झूलाघर के शुभारंभ अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री सोलोमन यश कुमार मिंज, भोपाल पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला, पीएसओ टू डीजीपी डॉ. विनीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के लिए गरबा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में यह खबर महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल में एक नया वात्सल्य झूलाघर (डे‑केयर सेंटर) खोलने की है। यह सुविधा 60 बच्चों की क्षमता वाली है और पुलिस महानिदेशक के द्वारा 24 सितंबर 2026 को उद्घाटन किया गया। यह कदम महिला अधिकारियों के कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा, क्योंकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए भरोसेमंद जगह पा सकती हैं। इस पहल से पुलिस में महिला कर्मियों की कार्यस्थल संतुष्टि बढ़ेगी और उनके परिवारों की ज़रूरतें बेहतर तरीके से प
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
पुलिस कर्मियों की परिवारिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस झूलाघर की शुरुआत एक प्रेरणादायक कदम है। यह दिखाता है कि जब समाज के कार्यकर्ता भी अपने बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित स्थान पाते हैं, तो उनकी कार्यक्षमता और समर्पण बढ़ता है। इसी तरह, किसी भी चुनौती—चाहे वह परिवारिक हो या पेशेवर—का सामना करते समय हमें सहारा देने वाली प्रणालियों का निर्माण करना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभा सके।