देश

महिला रिकर्व टीम के स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महिला रिकर्व टीम के स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।

पीेएम मोदी ने कहा कि बेहद कड़े मुकाबले वाले फाइनल में खिलाड़ियों का संयम और सटीक निशाना शानदार रहा।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश के अनगिनत युवा तीरंदाजों को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को इन चैंपियन खिलाड़ियों पर गर्व है और उन्होंने उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।