देश

महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता: अमित शाह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता: अमित शाह

सितंबर 26, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोल्लम के कुंदरा स्थित पवित्रम कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ यानी NCCF की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न पहलों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा सहकारिता के जरिए उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला समृद्ध होती है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन कर ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांवों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शकों से बातचीत की और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों की जानकारी ली। बाइट: अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (वीडियो कैप्शन: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में NCCF के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न पहलों का उद्घाटन किया।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।