खेल

महिला टी-20 मुकाबले में विदर्भ ने तमिलनाडु को 1 रन से हराया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महिला टी-20 मुकाबले में विदर्भ ने तमिलनाडु को 1 रन से हराया

लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में विदर्भ की टीम ने तमिलनाडु को 1 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाए।

टीम की ओर से भारती फुलमाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। वहीं, मोना मेश्राम ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। इस तरह उसे 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। तमिलनाडु की ओर से दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।विदर्भ की जीत में गेंदबाज श्रेया लांजेवार की अहम भूमिका रही।

उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, कोमल जनजाद और आयुषी ठाकरे ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।