अब महिलाएं घर बैठे तैयार करें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ट्रेनिंग के साथ लोन भी दिलवा रही सरकार, जानें योजना

Sagar News: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग काफी बढ़ गई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेंट्रल बैंक द्वारा 14 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग दी जा रही है. सागर सेंट्रल जेल में भी महिला बंदियों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे सजा काटकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP