महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अशोकनगर पुलिस ने विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अशोकनगर पुलिस ने विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू की है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा की पहल पर महिला शक्ति दल धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, प्रमुख बाजारों और बस स्टैंड पर निगरानी रखेगा। शक्ति दल प्रतिदिन सुबह पांच से दस बजे तक और शाम छह से रात दस बजे तक पेट्रोलिंग करेगा।
आवश्यकता पड़ने पर अन्य समय में भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना और नवरात्रि आयोजनों को शांतिपूर्ण बनाए रखना है।
--------- बाइट: मनीष सिंह चौहान, पीआरओ, एसपी कार्यालय अशोकनगर