अपराध

एक महीने के अंदर मिस्र में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत, टूरिस्ट से भरे इलाके में एक्सीडेंट के बाद मचा हड़कंप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक महीने के अंदर मिस्र में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत, टूरिस्ट से भरे इलाके में एक्सीडेंट के बाद मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके में बुधवार (2 सितंबर) को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह बस हादसा दहाब-नुवैबा रोड पर हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य विभाग ने घटना की आधिकारिक जानकारी दी है।

हादसे की जानकारी जैसे ही राहत बचाव टीमों को मिली वह मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़े - क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन से मिले केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कहा- स्टार फुटबॉलर तक हमार प्यार पहुंचाएंगी मिस्र में इसके पहले कब हुआ था हादसा?

मिस्र में बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके ठीक एक महीने पहले इसी तरह का एक हादसा हुआ था। मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में 11 अगस्त को एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य लोग घायल हो गए थे।

बता दें, मिस्र सिर्फ मिडिल ईस्ट के पास ही नहीं है, बल्कि इसे मिडिल ईस्ट का ही एक मुख्य हिस्सा माना जाता है। मिस्र अफ्रीकी महाद्वीप में आता है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा आज जो दुर्घटना हुई है वह लाल सागर तट के पास हुई है। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और काफी व्यस्त रहता है।

दुर्घटना किस कारण हुई है इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई थी। यह भी पढ़े - नेपाल बाढ़ त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1,127 हुई, 4,858 जिंदगियों को बचाने के लिए 21 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात लाल सागर क्या है?

लाल सागर कोस्ट अफ्रीकी और एशिया महाद्वीप के बीच स्थित एक ऐतिहासिक तटीय इलाका है। इसके पश्चिम में मिस्र, सूडान और इरिट्रिया जैसे कई अफ्रीकी देश हैं और उसके पूर्व में सऊदी अरब और यमन हैं। बता दें, लाल सागर तट पर्यटन, वैश्विक व्यापार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है जैसे ईरान का होर्मुज स्ट्रेट।

यहां से हर रोज लाखों टन तेल, गैस, कंटेनर माल और अन्य सामान गुजरता है। यह भी पढ़े - 'भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में एकमात्र चमकता सितारा है', भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का राहुल गांधी पर पलटवार

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

मिस्र में हुए इस दुखद सड़क हादसे से हमें याद आता है कि जीवन की अनमोलता को समझना और सुरक्षा का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन, सीटबेल्ट का उपयोग, और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से दूरी बनाना, इन सरल कदमों से हम अपने और दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं। इस घटना से प्रेरित होकर हम सभी को सुरक्षित यात्रा का संकल्प लेना चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदियाँ दोबारा न हों।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।