मनोरंजन

1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल

Akshay Kumar Viral Video: बड़े पर्दे पर एक लंबे अरसे के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लौटने वाली है. दोनों एक्टर्स साथ काम कर चुके हैं, लेकिन जब आखिरी बार दोनों साथ नजर आए थे उस बात को 18 साल बीत चुके हैं. हालांकि अब 18 साल लंबा इंतजार खत्म होने को है.

दोनों फिल्म 'हैवान' में दिखाई देंगे और फिलहाल वो इसके प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इसी बीच पैपराजी को पोज देते वक्त अक्षय कुमार गिरते-गिरते बचे. उन्हें पास खड़े सैफ अली खान ने संभाला. इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैफ अली खान पहले से पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. फिर उनके पास आकर अक्षय भी पोज देने लगते हैं.

हालांकि अक्षय के ठीक पीछे एक दरवाजा होता है, अक्षय उससे टिक जाते हैं और दरवाजा खुला हुआ रहता है तो वो पीछे की तरफ चले जाते हैं. ऐसे में अक्षय का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा सैफ अली खान ने संभाला

बैलेंस बिगड़ने के बाद अक्षय कुमार लड़खड़ाने लगते हैं, लेकिन वे इस दौरान हंसते-मुस्कुराते रहते हैं. तुरंत ही सैफ अली खान अपने को-एक्टर को संभालते हैं. इस दौरान सैफ अली खान भी हंसने लगते हैं. दोनों की इस मस्ती को दर्शक सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-permalink="https://www.instagr

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।