व्यापार

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार

अगर किसी परिवार की हर महीने की कमाई 2.5 लाख रुपये हो, तो ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती है. लेकिन बेंगलुरु के एक परिवार की कहानी बिल्कुल अलग है, जहां 29 साल के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की कुल मासिक आय 2.5 लाख रुपये है.

अच्छी-खासी इनकम होने के बावजूद परिवार कई तरह की खर्च EMI, शादी, घर के रिनोवेशन और क्रेडिट कार्ड के बढ़ते खर्च के दबाव में है. आइए जानते हैं कि आखिर 2.5 लाख रुपये की इनकम होने के बावजूद यह परिवार कर्ज की जाल में कैसे फंस गया. हर महीने कहां खर्च हो रहे हैं 2.5 लाख रुपये?

रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, परिवार ने बताया कि टैक्स कटने के बाद दोनों की कुल मासिक आय करीब 2.5 लाख रुपये है. लेकिन इसमें कई जरूरी और गैर-जरूरी खर्च भी शामिल हैं.

TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन घर की EMI: 35,000 पर्सनल लोन की EMI: 16,000 कार लोन की EMI: 15,000 किराया और बिल: 37,000

क्रेडिट कार्ड खर्च: करीब 70,000 किराना: 15,000 SIP: 15,000 बाहर खाने का खर्च: 4,000 फिल्म और मनोरंजन: 2,000 कैसे बढ़ी कर्ज? व्यक्ति के मुताबिक, आर्थिक परेशानी की शुरुआत काफी बड़े खर्चों से हुई. जिसमें सबसे पहले शादी में 30 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुए.

इसके बाद घर के रिनोवेशन में 35 लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें 15 लाख रुपये बचत से और 20 लाख रुपये कर्ज लिया गया. वहीं, 5 लाख का पर्सनल लोन भी लिया गया, जबकि कार लोन का करीब 3 लाख रुपये अभी बाकी है. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला खर्च हर महीने करीब 70,000 का क्रेडिट कार्ड बिल है. इस मामले से हमें यह पता

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।