राजनीति

मैहर में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माता शारदा के किए दर्शन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मैहर में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माता शारदा के किए दर्शन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मैहर प्रवास के दौरान प्राचीन बड़ा अखाड़ा पहुंचकर भगवान गणेश और श्रीराम-माता जानकी के दर्शन किए। उन्होंने महंत श्री श्री 1008 सीता-बल्लभ शरण महाराज का सानिध्य प्राप्त किया और आश्रम के विद्यार्थियों से भारतीय आध्यात्मिक विरासत पर संवाद किया।

इसके बाद हेमंत खंडेलवाल माता शारदा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भैरव-नाथ मंदिर में भी दर्शन किए। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में आयोजित वृद्धजन सेवा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहभागिता की।

उन्होंने वृद्धजनों को फल और वस्त्र वितरित कर उनका सम्मान किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और सेवा संकल्प अभियान की टोली की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

बाइट: हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

----

5 लोअर हेडर

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माता शारदा के किए दर्शन

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया सम्मान

सेवा संकल्प अभियान की बैठक को किया संबोधित

बड़ा अखाड़ा पहुंचकर भगवान गणेश और श्रीराम-माता जानकी के दर्शन

निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया निरीक्षण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।