मैहर गौरव दिवस पर दिखा कला-संस्कृति का संगम:बच्चों के फैशन शो से लेकर कथक, आदिवासी और राजस्थानी नृत्य ने बांधा समां; विजेताओं का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मैहर गौरव दिवस 2026 पर सोमवार को मैहर खेल मैदान में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं और नन्हे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। सांसद-विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नन्हे बच्चों ने फैशन शो में दिखाया आत्मविश्वास गौरव दिवस समारोह में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फैशन शो आयोजित किया गया। नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ मंच पर प्रस्तुति दी।
बच्चों के आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली। कथक और संगीत की प्रस्तुति ने बांधा समां श्रीमती मालती श्याम के निर्देशन में बादल बैरिहा, सीमा श्रीवास्तव और साथी कलाकारों ने करीब 60 मिनट की कथक प्रस्तुति दी। भाव-भंगिमाओं, ताल और लय के संयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशेष आमंत्रित कलाकार डॉ.
विनोद मिश्रा और उनकी टीम ने शास्त्रीय और सुगम संगीत प्रस्तुत किया। मां शारदा के भजनों और शिव स्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भर दिया। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाए लोकनृत्य विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोक एवं शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। शासकीय सांदीपनि विद्यालय मैहर ने सरस्वती वंदना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने आदिवासी नृत्य और स्वामी नीलकंठ विद्यापीठ जीतनगर ने कजरी नृत्य प्रस्तुत किया।
स्मारक नवदीप विद्यालय ने राजस्थानी नृत्य, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास ने छत्तीसगढ़ी नृत्य और शासकीय सांदीपनि विद्यालय अमरपाटन ने मारवाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मैहर के विद्यार्थियों ने भी नृत्य प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। देखिए तस्वीरे…
📡 स्रोत: NewsData.io