मैहर नवरात्रि मेले में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं, यात्री बसों के लिए बनेंगे दो अस्थायी स्टैंड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मां शारदा देवी मंदिर में शारदेय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 11 से 21 अक्टूबर तक 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यात्री बसों के दो अस्थायी स्टैंड निर्धारित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। मंदिर परिसर, मेला कार्यालय, रोपवे स्थल और वन बैरियर सहित प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे।
विभाग ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल सके। यातायात संबंधी व्यवस्था 11 अक्टूबर सुबह 4 बजे से 21 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।