मैहर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मैहर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को किया नमन राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैहर स्थित अमर जवान स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों की स्मृति में गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जिला कलेक्टर ने अमर जवान स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में परेड सलामी के बाद शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। इस क्रम में अमर शहीद श्री शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनका साहस, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस स्मृति दिवस हमें देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.चंचल नागर, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह रक्षित निरीक्षक दिलीप तिवारी, यातायात निरीक्षक कृष्णा मिश्रा, सहित जनप्रतिनिधि एवं शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।