राज्य

मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग हितग्राहियों को मिले सहायक उपकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग हितग्राहियों को मिले सहायक उपकरण

जनपद पंचायत परिसर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण

सांसद गणेश सिंह ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से किया संवाद

मैहर, अक्टूबर 04: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। सतना सांसद गणेश सिंह ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव और शहरों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। दिव्यांगजनों को दिए जा रहे सहायक उपकरण उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनने में मददगार हैं।

----

बाइट गणेश सिंह सांसद सतना बाइट दिव्यांग हितग्राही मैहर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जहां नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय सलाह और निःशुल्क दवाइयाँ मिलीं, साथ ही दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल जैसी सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। यह पहल लोगों के स्वास्थ्य और समावेशन को बढ़ावा देती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और दिव्यांग लोगों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। परिणामस्वरूप, आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, दिव्यां

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।