राज्य

मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब रोड़ 10 दिनों के लिए रहेगा बंद, ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब रोड़ 10 दिनों के लिए रहेगा बंद, ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट

अक्तूबर 12, ऊना (हिमाचल प्रदेश): उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब (किलोमीटर 0/0 से 3/0) सड़क मार्ग 13 से 22 अक्तूबर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।