व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर:भारत के कर्मचारी भी शामिल, मुआवजा देगी कंपनी; खर्च घटाने, AI में निवेश बढ़ाने की तैयारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर:भारत के कर्मचारी भी शामिल, मुआवजा देगी कंपनी; खर्च घटाने, AI में निवेश बढ़ाने की तैयारी

माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इसके बदले उन्हें एक साथ अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा। यह ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के उन कर्मचारियों के लिए है जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं। कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 23 हजार भारत में हैं।

इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। जो कर्मचारी इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें अगले कुछ घंटों में ईमेल आ जाएगा। उसमें दिए लिंक से वे अपने एग्जिट ऑफर की पूरी डिटेल देख सकेंगे। पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह AI की नई तकनीक और सिस्टम बनाने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रही है।

इसकी भरपाई करने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है। लेवल 70 या उससे नीचे के एम्प्लॉइज को मिला ऑफर माइक्रोसॉफ्ट में शुरुआती पद लेवल 59 से शुरू होते हैं और सीनियर पद 70 से ऊपर होते हैं। यह कंपनी के जूनियर, मिड-लेवल और सीनियर स्तर के कर्मचारियों का कैडर होता है। इसमें सीनियर डायरेक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, टीम लीडर और मिड-लेवल मैनेजर्स शामिल होते हैं।

नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा बिजनेसस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक… पैसे के अलावा और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

सर्विस के सालों के हिसाब से लेवल 67 और उससे नीचे के लोगों को 6 से 12 महीने तक शेयर्स का फायदा मिलता रहेगा। नौकरी छोड़ने के बाद भी तय समय तक मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा। वॉलेंटरी एग्जिट ऑफर का क्या मतलब है?

जो लोग ऑफर नहीं लेंगे, वे अपनी मौजूदा भूमिकाओं में काम करते रहेंगे या कंपनी उन्हें किसी दूसरे प्रोजेक्ट/टीम में री-असाइन कर सकती है। यदि कंपनी वॉलेंटरी ऑफर से अपना खर्च घटाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती है, तो आने वाले समय में वह जबरन छंटनी का कदम उठा सकती है। उस स्थिति में नौकरी जाने पर कर्मचारियों को वॉलेंटरी एग्जिट जितना अच्छा फाइनेंशियल पैकेज नहीं मिलता है।

कंपनी का दावा- कर्मचारियों को अधिक विकल्प देना है मकसद माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एमी कोलमैन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह सीमित समय के लिए शुरू की गई पहल है। इसका मकसद उन कर्मचारियों को अधिक विकल्प देना है, जो कंपनी से बाहर नौकरी या करियर के दूसरे अवसरों पर विचार कर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।