देश

'मैं नहीं बदलने वाला...', श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर बोले राम कपूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैं नहीं बदलने वाला...', श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर बोले राम कपूर

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में एक्टर राम कपूर काफी चर्चा में रहे हैं. शो में वो कई बार अपने कारनामों से विवादों में भी रहे. रितेश देशमुख और फराह खान ने उनके रवैये के लिए कई बार फटकार भी लगाई.

इसी में से एक विवाद उनका श्रेया कालरा को शो में किस करने वाला रहा है, जिसके लिए राम कपूर को काफी ट्रोलिंग भी झेलना पड़ा है. ऐसे में अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि श्रेया को बड़े होने की जरूरत है. राम कपूर ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

इस दौरान एक्टर ने कहा, 'श्रेया और मेरी इस बारे में काफी बात हुई है. श्रेया ने मुझसे कई बार बात की और कहा देखो, मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था और तुम बिल्कुल ठीक हो. मैं हमेशा से ही ऐसा रहा हूं. मैं बहुत ज्यादा फिजिकल खेलने वाला खिलाड़ी हूं. अपने पूरे करियर में ऐसा रहा हूं और मैं बदलने वाला भी नहीं हूं.

मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि मेरी बातों का क्या मतलब निकाला जाता है और उन्हें किस संदर्भ में पेश किया जाता है.'

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

किसी महिला ने शिकायत नहीं की... इसके अलावा राम कपूर ने आगे कहा कि उनके करियर को इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं और अब तक किसी भी महिला ने कभी शिकायत नहीं की. वो कहते हैं, 'मुझे गर्व है कि इंडस्ट्री में मेरे करियर को 27 साल का वक्त हो चुका है.

जिसने भी मेरे साथ काम किया है कभी किसी एक भी महिला ने मेरे खिलाफ शिकायत नहीं की है. तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं. मैं वही बनूंगा जो मैं बनना चाहता हूं.

ये छोटी-छोटी बातें जो होती रहती हैं, ये विवाद जहां बातों को संदर्भ से बाहर ले जाया जाता है, मैं उन चीजों की वजह से अपना टाइम बेकार नहीं करूंगा. जिंदगी तेजी से आगे बढ़ रही है. जैसा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।