'मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा', कुकू कोहली के निधन पर छलका अजय देवगन का दर्द, सुपरस्टार ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कुकू कोहली ने मंगलवार को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था.
अपने करियर की शुरुआत कराने वाले निर्देशक के निधन से अजय देवगन काफी भावुक नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
📡 स्रोत: NewsData.io