खेल

'मैं हूं गुमसुम, तू भी खामोश है' पर झूमे आईआईटीयंस:तीन दिन तक चले स्पोर्ट्स फेस्ट में आईआईटी कानपुर का दबदबा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैं हूं गुमसुम, तू भी खामोश है' पर झूमे आईआईटीयंस:तीन दिन तक चले स्पोर्ट्स फेस्ट में आईआईटी कानपुर का दबदबा

‘मैं हूं गुमसुम, तू भी खामोश है…’ जैसे रोमांटिक गीतों की धुन पर थिरकते आईआईटीयंस, संगीत की गूंज और तीन दिन तक चले खेलों का रोमांच। आईआईटी कानपुर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव ‘उद्घोष’26’ का समापन उत्साह और संगीत के बीच हुआ। बॉलीवुड नाइट में गायक वरुण जैन ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

खेल मैदानों पर खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबले हुए, जिनमें मेजबान आईआईटी कानपुर ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उद्घोष 26 में देशभर के विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेलों में आईआईटी कानपुर का दबदबा एथलेटिक्स में आईआईटी कानपुर ने पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में संस्थान की एलुमनी टीम दूसरे और आईआईटी गुवाहाटी तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर की बी टीम उपविजेता बनी, जबकि ओपी जिंदल ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर ने खिताब जीता। महिला वर्ग में एकेजीईसी विजेता बना और आईआईटी कानपुर को दूसरा स्थान मिला।

टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर की ए टीम ने पहला और बी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला टेबल टेनिस में भी आईआईटी कानपुर विजेता बना। भारोत्तोलन में आईआईटी कानपुर ने पहला स्थान हासिल किया। महिला बैडमिंटन में शिव नादर विजेता महिला बैडमिंटन में शिव नादर विश्वविद्यालय विजेता रहा।

शतरंज में आईआईटी जोधपुर ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष क्रिकेट में आईआईटी कानपुर की ए टीम उपविजेता रही। पुरुष हॉकी में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय विजेता बना। कबड्डी के पुरुष वर्ग में ओपी जिंदल विजेता रहा। महिला कबड्डी में सीएसजेएमयू ने पहला स्थान हासिल किया। ओपी जिंदल दूसरे और एकेजीईसी तीसरे स्थान पर रहा।

पावरलिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में जीएलए विजेता बना। ओपी जिंदल दूसरे और आईआईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में ओपी जिंदल ने पहला और जीएलए मथुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां उद्घोष’26 के समापन समारोह में आईआईटी कानपुर के छात्र मामलों के अधिष्ठाता (डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स) प्रतीक सेन और एसोसिएट डीन डॉ.

दीपिन् एस.

पिल्लई मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बॉलीवुड नाइट में वरुण जैन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। दूसरी ओर, ओएटी में आयोजित ‘मिस्टिक मेलोडीज’ में कबीर, राज प्रजापति, कृतार्थ और विवेक ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संगीत और खेलों के संगम ने तीन दिवसीय महोत्सव को यादगार समापन दिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।