'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं. वो 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.
इस खास मौके पर बिग बी ने अपने रिटायरमेंट के साथ ही अपने काम के प्रति जुनून को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें रिटायरमेंट के बारे में क्यों सोचना चाहिए?
रिटायरमेंट के कयासों पर अमिताभ बच्चन का कहना है कि वो जब तक काम कर सकते हैं तब करेंगे.
दरअसल, रेडिफ पर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें उनके रिटायरमेंट के रिएक्शन के साथ ही काम के प्रति जुनून को लेकर बात की.
काम के प्रति जुनूनी हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं.
उम्र के उस पड़ाव पर उनका काम के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है.
रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, 'मेरे लिए ये दिन भी बाकी दिनों के जैसा ही है.
मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि आज भी मेरा शरीर मेरे मन को और काम करने की इच्छा का साथ दे रहा है.'
यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
जब अमिताभ बच्चन के लिए रो पड़े थे पिता हरिवंश राय बच्चन
रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता की कविता को भी याद किया, जो उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर पिता सुनाया करते थे.
बिग बी बताते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पिता हमेशा एक कविता लिखा करते थे और उन्हें बाद में सुनाते भी थे. ये उनके परिवार की परंपरा भी थी.
अमिताभ बताते हैं कि साल 1984 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद यह परंपरा उनके लिए और भी भावुक हो गई. इस हादसे में अमिताभ क
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर उनके रिटायरमेंट और काम के प्रति जुनून पर उनके विचारों को उजागर करती है। सदी के महानायक ने स्पष्ट किया कि जब तक वे सक्षम हैं, तब तक काम करते रहेंगे, जिससे उनके रिटायरमेंट के कयासों को खारिज किया गया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक राष्ट्रीय प्रतीक की व्यक्तिगत निर्णय को दर्शाता है, जो भारतीय फ़िल्म उद्योग और दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग उम्र के बावजूद अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हों और रिटायरम