राजनीति

'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पूनम का कहना है कि जब वो मंदिर जाती हैं, तो कुछ लोग उनके कपड़ों और ग्लैम इमेज को देखकर हैरानी जताते हैं. लोग सवाल करते हैं कि मॉडर्न कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है.

वहीं बातचीत में उन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर भी अपनी राय रखी.

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन

आईएएनएस से बातचीत में पूनम पांडे ने एकता कपूर के बयान पर बात करते हुए कहा, 'मैं जब मंदिर जाती हूं, तो लोग हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो मॉडर्न कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है.

इसको क्या पड़ी है मंदिर जाने की. मेरा उन लोगों से सवाल है कि क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती. मैं कट्टर हिंदू हूं. मुझे हनुमान चालीसा आता है. मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो.

एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है.

बता दें, एकता कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि तिलक लगाने और गले में धागा पहनने पर लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते थे. कुछ लोग उन्हें 'तांत्रिक' तक कह देते थे.

उन्होंने भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर भी पूनम पांडे ने अपनी राय रखी.

उन्होंने कहा, 'देश में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों और उनमें छात्रों व पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें चिंता की बात हैं. दोनों के परिवार हैं. कुछ लोग इंसानियत खो रहे हैं.

उनके अंदर नफरत दिख रही है, जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं है, देश के लिए अच्छा नहीं है.'

'कोई भी मुंह उठाकर किसी का भी इस्तीफा मांग रहा है'

पूनम ने कहा, 'किसी भी मुद्दे पर प्रदर्शन करने से पहले लोगों को ये समझना चाहिए कि वे किस बात का विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग क्या है.' उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्र

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।