राजनीति

'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार (4 अक्टूबर, 2026) को मोदी सरकार की विदेश नीतियों पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने भारत के दोनों पड़ोसी देशों- पाकिस्तान और चीन, को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की है.

उन्होंने कहा, मैंने इस बारे में बहुत विस्तार से बात की है, तो मैं छोटे तौर पर नहीं बता सकता हूं, लेकिन हमें एक ढोंगी (Hypocritical) के रूप में देखा जा रहा है.

उन्होंने कहा, हम दुनिया से कहते हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है और फिर हम जाकर पाकिस्तान के साथ युद्ध करते हैं.

हम कहते हैं कि कूटनीति और बातचीत होनी चाहिए, लेकिन जिन देशों के साथ हमारे कूटनीतिक संबंध और पारस्परिक बातचीत नहीं है, उनमें सिर्फ एक देश पाकिस्तान है.

चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले अय्यर?

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार (4 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने चीन को लेकर कहा, हमने क्वाड में शामिल होकर चीन को नाराज कर दिया है.

अब अमेरिका भी कह रहा है कि क्वाड का कोई महत्व नहीं है, तो यह कैसी कूटनीति है?

Srinagar, Jammu and Kashmir: On Pakistan and China, Congress leader Mani Shankar Aiyar says, "I've explained it at great length. I can't explain it at such length here.

But we are being seen as hypocritical.

Because we tell the world this is not an era of war, and then we go to war with Pakistan. We say that there should be diplomacy and dialogue.

The only countries with which we don't have diplomacy and dialogue is Pakistan. And with China, we have annoyed them by joining Quad. And now even America is saying that Quad doesn't matter.

So what kind of a diplomacy is this? It has nothing to do with our strategic autonomy. It has everything to do with trying to play both sides against the middle. This is transactional, it's not moral."

IANS (@ians_india)

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।