'मैं मूव ऑन कर चुकी हूं', 'बिग बॉस 20' में एक्स करण वाही की एंट्री पर बोलीं उदिति सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्ट्रेस उदिति संग रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. पहले खबरे थी कि उनके एकस बॉयफ्रेंड करण वाही भी शो में एंट्री कर रहे हैं.
वहीं, शो के हालिया एपिसोड में उदिति ने पहली बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही संग अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात की है.
उन्होंने कहा कि अगर करण वाही शो में आते हैं, तो वो उनके लिए बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही रहेंगे.
एक्स करण वाही पर बोलीं उदिति सिंह
'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में माही ने उदिति से कहा, 'पहले तो मुझे लगा था कि दोनों लोग साथ में आ रहे हो.' इस बातचीत को लेकर काजी ने भी पूछा कि दोनों किसके बारे में बात कर रही हैं, लेकिन अमन गांधी ने नाम न लेने की सलाह दी.
इसके बाद उदिति ने कहा, 'वो साथ भी आ जाता तो मेरे लिए किसी और कंटेस्टेंट जैसा ही होता. यहां भी बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मैं बात नहीं करती.'
बातचीत के दौरान उदिति ने कहा, 'मैं बहुत पहले ही मूव ऑन कर चुकी हूं.
काफी समय हो गया है, मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं.' उन्होंने याद किया कि ब्रेकअप के बाद वो काफी रोया करती थीं.
उदिति ने ये भी बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें पब्लिक इवेंट्स में करण के सामने आने का डर रहता था.
ये भी पढ़ेंः 'वो अलग लेवल का बंदा है....', बिग बॉस में अरिजीत सिंह पर बोले 'फेम गुरुकुल' विनर काजी तौकीर
उन्होंने कहा, 'अगर कहीं वो दिख भी जाएं तो मुझे डर लगता था कि कहीं वो सामने न आ जाएं. ऐसा होता है ना, सबको पता भी था. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. अगर वो दिख भी जाएं तो मैं ठीक रहूंगी.'
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="htt
📡 स्रोत: ABP Live Film