मनोरंजन

'मैं सिंगल हूं...' बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर छलका सलमान खान का दर्द

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैं सिंगल हूं...' बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर छलका सलमान खान का दर्द

भारतीय टीवी इतिहास के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन यानी 'बिग बॉस 20' की आज से शुरुआत हो चुकी है.

एक बार फिर से सलमान खान इस शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं. ओटीटी पर ये शो जियो हॉटस्टार और टीवी पर कलर्स पर आ रहा है.

बिग बॉस 20 की शुरुआत और बिग बॉस के 20 साल होने पर सलमान खान अपने दिल की बात कही है.

उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए कहा कि वो मिंगल नहीं होना चाहते हैं.

सलमान खान बोले- मैं मिंगल नहीं होना चाहता

बिग बॉस 20 में पहले कंटेस्टेंट के रूप में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने एंट्री ली. उनकी एंट्री के बाद सलमान खान ने बिग बॉस से बात की.

बिग बॉस ने उन्हें बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद सलमान ने कहा कि 20 साल में कितना कुछ बदल गया. उन्होंने कहा कि देश बदल गया और दुनिया बदल गई.

फिर उन्होंने कहा, 'मैं भी सिंगल हूं, और आप भी (बिग बॉस) सिंगल हो. मैं मिंगल नहीं होना चाहता?'

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, कांटे में भी नहीं तोड़ा था नियम

बिग बॉस 20 में है ये 15 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में टोटल 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है.

कनिका मान के बाद आसिफ खान, काजी तौकीर, रोहेद खान, लव गिल, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, मैरी कॉम, अमन गांधी, रीति तिवारी, कुशाल तंवर, माही विज, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, अरिशफा खान और हर्ष मचारे भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट बने.

बॉलीवुड में सलमान को पूरे हुए 38 साल

बिग बॉस की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. सलमान ने इसके चौथे सीजन से होस्ट की भूमिका निभाई थी. साल 2010 से वो लगातार इसे होस्ट कर रहे हैं.

बिग बॉस में उन्हें 16 साल हो चुके हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वो बतौर एक्टर अपने 38 साल पूरे कर चुके हैं.

<blockquote class="instagr

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बिग बॉस 20 के आरम्भ पर सलमान खान ने अपनी सिंगल स्थिति पर खुलासा किया, जो भारतीय टीवी इतिहास के सबसे चर्चित रियलिटी शो के 20वें वर्ष के साथ मेल खाता है। यह विषय दर्शकों के बीच चर्चा का कारण बनता है क्योंकि सलमान खान की निजी ज़िंदगी पर हमेशा जिज्ञासा रही है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह न केवल शो के नए सीजन की शुरुआत को उजागर करती है, बल्कि सेलिब्रिटी के व्यक्तिगत जीवन के प्रति समाज की बढ़ती रूचि को भी दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे अपने रिश्तों और सामाजिक दायित्वों पर पुन

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।