मैनपुरी में मतदान स्थलों के संभाजन पर 22 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मैनपुरी में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा है कि 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दल 22 अक्टूबर की शाम छह बजे तक अपने दावे-आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि दावे-आपत्तियों का स्थलीय सत्यापन कराने के बाद 24 अक्टूबर को प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 25 अक्टूबर को प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से 24 अक्टूबर को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर प्रत्येक मतदान स्थल पर अपने बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और विलोपित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी चल रहा है।उन्होंने राजनीतिक दलों से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने और पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देने की अपील की।