मैनपुरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 308 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**मैनपुरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 308 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के गरीब परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनी है।
इससे गरीब माता-पिता को बेटियों के विवाह के लिए कर्ज लेने की मजबूरी से राहत मिल रही है। योजना के तहत नववधुओं के बैंक खातों में 60 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जा रही है। नवदंपत्तियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक उपहार सामग्री भी दी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में 285 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जबकि 23 अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह पारंपरिक मुस्लिम रीति से कराया गया।**