मैनपुरी में उप मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मैनपुरी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 26 अक्टूबर को संकिसा स्थित वाईबीएस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल होने के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने हेलीपैड, संपर्क मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक कक्ष और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया।
हेलीपैड का निर्माण 25 अक्टूबर की शाम तक पूरा करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है।इस दौरान अधिकारियों ने जसराजपुर तिराहे पर प्रस्तावित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।
संकिसा चौकी के लिए 10 लाख और औद्योगिक क्षेत्र की प्रस्तावित चौकी के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संकिसा चौकी का निर्माण दो महीने में पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मैनपुरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तैयारियों का निरीक्षण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया। यह विषय सरकारी कार्यक्रम के सुचारू आयोजन और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि उच्च पदस्थ अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिससे नागरिकों को विश्वास मिलता है कि सरकार सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रति गंभीर है। आम जनता पर इसका असर यह है कि बेहतर सुरक्षा, सुव्यवस्थि
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
मैनपुरी के उप मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में दिखाया गया समन्वय हमें यह सिखाता है कि जब सभी हितधारक मिलकर योजना बनाते हैं, तो कार्य सुगमता से पूर्ण होते हैं। यह उदाहरण हमें याद दिलाता है कि किसी भी कार्य में समय पर निरीक्षण, स्पष्ट निर्देश और टीम वर्क से न केवल कार्य की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ता है। इस सकारात्मक ऊर्जा को हम रोज़मर्रा के जीवन में अपनाकर समाज को एकजुट और प्रगतिशील बना सकते हैं।