व्यापार

मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

ऑफिस में छोटी-सी बात भी कब कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच बड़े विवाद का रूप ले ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.

आमतौर पर ऑफिस में काम, टारगेट और सैलरी को लेकर बहस होती है, लेकिन इस बार एक लंच बॉक्स ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया.

एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसकी मैनेजर कई बार फ्रिज से उसका खाना निकालकर खा चुकी थी.

जब महिला ने भी जवाब में मैनेजर का लंच खा लिया, तो उसके खिलाफ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच शुरू हो गई.

इस मामले ने सोशल मीडिया पर ऑफिस के नियमों और कर्मचारियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है.

CCTV फुटेज के आधार पर शुरू हुई जांच

ऑनलाइन साझा किए गए ईमेल के स्क्रीनशॉट के अनुसार, HR प्रतिनिधि रेबेका ने मेलिसा को बताया कि CCTV फुटेज में उसे 5 अक्टूबर को दोपहर 1:07 बजे स्टाफ फ्रिज से मैनेजर का खाना निकालते हुए देखा गया था.

मेलिसा ने खाना खाने की बात स्वीकार की थी, इसके बाद HR ने मामले को संभावित गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए औपचारिक जांच शुरू की और उसे अनुशासनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए कहा.

तीन बार गायब हुआ महिला कर्मचारी का खाना

रिपोर्ट के मुताबिक, मेलिसा नाम की कर्मचारी ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों में उसकी मैनेजर तीन बार फ्रिज से उसका खाना निकालकर खा चुकी थी.

मेलिसा का कहना है कि उसने मैनेजर को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा था.

उसने कथित तौर पर चेतावनी भी दी थी कि अगर दोबारा उसका खाना लिया गया, तो वह भी ऐसा ही करेगी.

मेलिसा के अनुसार, जब उसे फ्रिज में मैनेजर का लंच मिला, तो उसने उसे खा लिया.

हालांकि, इस घटना के बाद मामला HR विभाग तक पहुंच गया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

कुछ लोगों का मानना है कि अगर मैनेजर ने भी कर्मचारी का खाना लिया था, तो उसके खिलाफ भी समान कार्रव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।