देश

'मैंने कभी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा', एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के दावे पर भड़के आसिम रियाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मैंने कभी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा', एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के दावे पर भड़के आसिम रियाज

रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे. दोनों की जोड़ी शो में चर्चा में रही थी और इसके बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते से सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे.

हाल ही में हिमांशी ने बिग बॉस के एक अन्य कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर बातचीत में खुलासा किया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डाला गया था.

हालांकि अब हिमांशी के दावे पर आसिम ने बिना उनका नाम लिए भड़कते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था. मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा

आसिम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने एक बार भी कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असल में मैंने तुम्हें फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था.

तुम इस शेप में मुझसे मिलने के बाद ही आई थी. ये बात सबको पता है कि उससे पहले तुम कैसी दिखती थी.' ये भी पढ़ें: 'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर धर्म का इस्तेमाल हथियार की तरह न करें आसिम ने आगे कहा कि धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में न करें.

उन्होंने लिखा, 'ये एक संवेदनशील मामला है और धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल ना किया जाए. ये बचकाना हरकत है. किसी निजी चीज को मेरे प्रति नफरत की वजह न बनाए. ये जाहिर करता है कि अटेंशन पाने के लिए आप किस हद तक गिर सकते हैं.

मेरे करियर की बात करें तो मुझे कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी.' View this post on Instagram A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official) पैसा कभी भी कैरेक्टर का पैमाना नहीं रहा

आसिम ने आगे कहा कि अगर ये जानना है कि किसके पास ज्यादा पैसे है और किसके पास कम है तो इसकी जानकारी बैंक स्टेटमेंट से पता चल सकती है. कभी भी पैसा कैरेक्टर का पैमाना नहीं रहा है.

कैरेक्टर का पता तब चलता है जब आप व्यूज, अहमियत पाने या ध्यान खींचने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं.' पारस छाबड़ा पर भी भड़के आसिम रियाज आसिम ने पारस छाबड़ा पर भी भड़ास निकाली है.

उन्होंने आगे लिखा, 'सिर्फ गपशप के लिए किसी के पहले के रिश्तों और निजी जिंदगी को खोदकर निकालना ये उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा नहीं बताता है जिसके बारे में बात हो रही है, बल्कि उसके बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है.'

आगे उन्होंने लिखा, 'उस आदमी ने जिसने गपशप को अपना प्रोफेशन बना लिया है, पेट सूअर की तरह बाहर निकला हुआ है, माइक्रोफ़ोन के पीछे बैठे उस आदमी से मैं कहना चाहूंगा कि जिम में ज्यादा वक्त बिताओ और दूसरों की लाइफ के बारे में बात करने में कम.' हिमांशी खुराना ने क्या कहा था?

हिमांशी खुराना ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर खुलासा किया था कि आसिम रियाज सिर्फ अपने धर्म की बातें करते थे और एक वक्त एक्ट्रेस को ये फील होने लगा था कि वो अपने धर्म और भगवान को धोखा दे रही हैं.

हिमांशी ने ये भी कहा कि उनसे बोला गया था कि वो अपनी धार्मिक चीजों को नहीं कर सकती है. इसके बाद हिमांशी ने इस रिश्ते से निकलने का फैसला कर लिया था. ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।