मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर निवेश करें भारत-अमेरिका: पीयूष गोयल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिलवॉकी में नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स यानी NAM की ओर से आयोजित बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया। बैठक में अमेरिका के कई छोटे और बड़े मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान भारत-अमेरिका के मजबूत आर्थिक संबंधों, भारत के बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों यानी SMEs के साथ साझेदारी के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मिलकर निवेश करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। इसका उद्देश्य मजबूत सप्लाई चेन विकसित करना और दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है।
Source: X(Piyush Goyal)