राज्य

मजदूर ने ठेकेदार पर मारपीट-फोन छीनने का आरोप लगाया:नीमच में बकाया मजदूरी मांगने पर धमकी; पीड़ित ने एसपी को आवेदन दिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मजदूर ने ठेकेदार पर मारपीट-फोन छीनने का आरोप लगाया:नीमच में बकाया मजदूरी मांगने पर धमकी; पीड़ित ने एसपी को आवेदन दिया

नीमच जिले के डीकेन चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन अफीम फैक्ट्री के मजदूर ने ठेकेदार और उसके तीन साथियों पर मारपीट, मोबाइल छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित मजदूर जैनुल मुस्तफा ने मंगलवार देर शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। 11 दिन की मजदूरी थी बकाया उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी जैनुल मुस्तफा के अनुसार, वह जनकपुर स्थित निर्माणाधीन अफीम फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसकी करीब 11 दिन की मजदूरी बकाया थी।

पैसे मांगने को लेकर ठेकेदार आसीम हुसैन से उसका विवाद हुआ था। वीडियो बनाकर भुगतान दिखाने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार ने फिरासत, अकील और निजामुद्दीन को उसके पास भेजा। आरोपी उसे नीमच छोड़ने और रास्ते में एटीएम से मजदूरी देने की बात कहकर ले गए।

रास्ते में कथित तौर पर वीडियो बनाकर पूरा भुगतान करने का दिखावा किया और केवल 500 रुपए दिए। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया। रात में रास्ते में छोड़कर धमकाने का आरोप जैनुल मुस्तफा ने बताया कि आरोपियों ने रात करीब ढाई बजे मालखेड़ा फंटे के पास उसे जबरन गाड़ी से उतार दिया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच, बकाया मजदूरी दिलाने और मोबाइल वापस कराने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।