खेल

'मालदीव हॉलिडे भी पैकेज में है क्या?' ENG के मेंटर बने पीटरसन; केएल ने कसा तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मालदीव हॉलिडे भी पैकेज में है क्या?' ENG के मेंटर बने पीटरसन; केएल ने कसा तंज

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीते सोमवार (07 सितंबर) को एलान करते हुए बताया कि पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन अगले साल अफ्रीका में होने वाले 2027 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान इंग्लिश मेन्स व्हाइट-बॉल टीमों के साथ एक स्पेशलिस्ट मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे.

इस दांव से इंग्लैंड को बड़ा फायदा पहुंच सकता है.

लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पीटरसन पर तंज कसा. उन्होंने पीटरसन से पूछा कि क्या आपके पैकेज में मालदीव हॉलिडे भी शामिल है?

राहुल का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि राहुल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. पीटरसन ने दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए भी मेंटर की भूमिका निभाई है.

राहुल और पीटरसन ने दोनों साथ में काम किया है. दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है.

दरअसल, IPL 2025 सीजन के बीच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मालदीव में कुछ दिन बिताए थे, इस दौरान पीटरसन भी उनके साथ थे. इसी को मद्दे नजर रखते हुए राहुल ने कमेंट किया.

क्रिकेट इंग्लैंड और पीटरसन ने कोलैब करते हुए इंस्टाग्राम पर मेंटर बनने की खबर साझा की.

इसी पोस्ट पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "क्या पैकेज में मालदीव हॉलिडे भी शामिल है?" राहुल के इस कमेंट पर पीटरसन ने हंसने वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया.

इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी पीटरसन की पोस्ट पर कमेंट किया गया.

फ्रेंचाइजी ने लिखा, "मेंटर क्या होता है?" इसके आगे हंसने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया. फैंस को यह टिप्पणी काफी पसंद आ रही है.

<div style="display: flex; flex-direction: row; align-items: center;

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को 2027 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी में स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त करने के बारे में है। यह कदम इंग्लैंड को अनुभव और रणनीति में नया आयाम देगा, जिससे टीम की विश्व कप में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। साथ ही, भारत के स्टार विकेटकीपर केएल राहिल के तंज का भी उल्लेख है, जो भारतीय प्रशंसकों में चर्चा पैदा कर रहा है। इस निर्णय से क्रिकेट प्रशंसकों को नए प्रशिक्षण मॉडल और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ मिलेगा, जिससे खेल के प्रति रुचि और

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।