मलेशिया में अंडर-17 टीम की कप्तान दीपिका कुमारी की वतन वापसी पर जोरदार स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में अंडर-17 टीम की कप्तानी कर लौटीं वतन, चंदवारा के ढाब थाम गांव में हुआ भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ उमड़े ग्रामीण।
Short Headline: मलेशिया में अंडर-17 टीम की कप्तान दीपिका कुमारी की वतन वापसी पर जोरदार स्वागत
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर, कोडरमा, गजेन्द्र
दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बढ़ाया देश का मान
मलेशिया में अंडर-17 टीम की कप्तानी कर लौटीं वतन
चंदवारा के ढाब थाम गांव में हुआ भव्य स्वागत
गाजे-बाजे के साथ उमड़े ग्रामीण
एंकर कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ढाब थाम गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे झारखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। मलेशिया में आयोजित अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नेतृत्व करते हुए दीपिका ने बतौर कप्तान शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. कोडरमा के सुदूर ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपिका कुमारी ने मलेशिया में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान अपनी कप्तानी और खेल रणनीति से सबको प्रभावित किया। अपनी सफलता का श्रेय दीपिका ने अपने खेल कोच, अपने बड़े भाई और परिवार के निरंतर मार्गदर्शन को दिया है।
वीओ 02. दीपिका के पिता विनोद यादव ने अपनी बेटी के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि बचपन से ही उसे खेलकूद के प्रति गहरी रुचि थी। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट लगन के बल पर दीपिका ने यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने भी दीपिका को बधाई दी।
अंतिम वीओ कोडरमा के छोटे से गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि यदि बुलंद हौसला और पक्का इरादा हो, तो विपरीत परिस्थितियां भी सपनों की उड़ान को नहीं रोक सकतीं।
कोडरमा से गजेंद्र बिहारी की रिपोर्ट।