व्यापार

मलेशिया के पीएम ने किशोर कुमार का गाना गाया:ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मलेशिया के पीएम ने किशोर कुमार का गाना गाया:ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ब्रिक्स गाला डिनर में किशोर कुमार का ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत… गीत गाया। इब्राहिम ने अपने X अकाउंट पर परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें किशोर कुमार का यह क्लासिक गीत गाते हुए सुना जा सकता है।

डिनर के दौरान जिस समय उन्होंने यह गीता गाया, तब एक पियानोवादक इसी सॉन्ग की धुन बजा रहा था। यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम ने सार्वजनिक रूप से किशोर कुमार के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। मलेशिया के प्रधानमंत्री पहले भी किशोर कुमार के फैन होने की बात कह चुके हैं और उन्होंने 2024 में भारत में एक इंटरव्यू के दौरान भी यही गीत गुनगुनाया था।

इब्राहिम ने अपने X अकाउंट पर परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया… तीन देवियां फिल्म का है सॉन्ग 1965 में आई हिंदी फिल्म 'तीन देवियां' का यह गीत किशोर कुमार द्वारा गाया गया था और इसका संगीत एसडी बर्मन ने तैयार किया था, जबकि बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। यह गीत किशोर कुमार के सदाबहार रोमांटिक गीतों में से एक है।

इससे पहले शनिवार को, इब्राहिम ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बातचीत के दौरान, मलेशियाई प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर कहा था- देखिए, प्रधानमंत्री मोदी कितने लोकप्रिय हैं, मुझे उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बहुत सारे संदेश मिले।

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर मलेशिया ने ब्रिक्स सहयोगी देश के रूप में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया है। मलेशियाई विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह शिखर सम्मेलन "ब्रिक्स का सर्वोच्च स्तरीय मंच" है, जो वैश्विक शासन, सतत विकास, आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश, डिजिटल परिवर्तन और विकासशील देशों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए नेताओं को एक साथ लाता है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी–जिनपिंग बोले- मतभेद विवाद में न बदलें:आपसी संबंध लंबे चले; गलवान झड़प के बाद चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ

पीएम मोदी ने दिल्ली में BRICS समिट से अलग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की। यह मीटिंग करीब 50 मिनट चली। मोदी और जिनपिंग ने इस बात पर भी सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत मंडप में आयोजित ब्रिक्स गाला डिनर पर किशोर कुमार का "ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत" गाया, जिससे भारत- मलेशिया के सांस्कृतिक संबंधों की गहराई दिखी। यह घटना वैश्विक मीडिया में चर्चा का विषय बनी क्योंकि दोनों देशों के नेताओं ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी समझ बढ़ाने का संकेत दिया। इस तरह का प्रदर्शन आम जनता में राष्ट्रीय गर्व और अंतरराष्ट्रीय मित्रता की भावना जगाता है, और युवा वर्ग को भारतीय सिनेमा व संगीत के प्रति आकर्षित करता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।