राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना से दिल्ली तक सड़कों पर उतरी बीजेपी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना से दिल्ली तक सड़कों पर उतरी बीजेपी

26 अक्टूबर, नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। पटना से लेकर देश के दूसरे हिस्सों तक बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

पार्टी ने खड़गे से माफी मांगने की मांग की है। पटना में बीजेपी की महानगर इकाई ने विरोध मार्च निकालकर खड़गे के बयान की निंदा की। पार्टी नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा का उल्लंघन किया गया है। बीजेपी ने इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं।

वहीं जम्मू से लेकर पटना और दिल्ली तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर खड़गे के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। जम्मू में BJYM ने विरोध प्रदर्शन किया, वहीं, पटना में बीजेपी नेताओं ने विरोध मार्च निकाला। वहीं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खड़गे के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन किया।

फाइल फोटो- मल्लिकार्जुन खड़गे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।