मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 26, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी देशभर के अपने सभी राज्य मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेगी।बिहार के पटना में कल आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी ''प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे'' के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की।
खड़गे ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वह पटना में स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए, दर्शक के रूप में मौजूद उस व्यक्ति ने अपनी पहचान संतोष कुमार बताई और साथ ही कहा कि वह छपरा से कांग्रेस का कार्यकर्ता है।
कुमार ने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान बोलने पर लोगों ने उसे भाजपा कार्यकर्ता समझ लिया।